Gold Price: सोने की ज्वैलरी खरीदने का है प्लान, पहले चेक कर लें आज 18 कैरेट सोने का भाव

Gold Silver Price Today 27th September 2021: सोने की कीमतों में आज बड़ा फेरबदल नजर आया

अपडेटेड Sep 27, 2021 पर 4:25 PM

Gold Silver Price Today 27th September 2021: सोने की कीमतों में आज बड़ा फेरबदल नजर आया। सर्राफा बाजार में  10 ग्राम सोने का भाव 46300 रुपये के नीचे बना हुआ है। आज बुलिय मार्केट में  24 कैरेट गोल्ड का रेट 4 रुपयेकी तेजी के साथ 46278 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 411 रुपये गिरकर 34709 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। चांदी का रेट 177 रुपये गिरकर 60233 रुपये रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने आज के सोने चांदी के रेट जारी कर दिये हैं।



मेटल 27 सितंबर का रेट 24 सितंबर का रेट 

रेट में बदलाव 

Gold 999 (24 कैरेट)  46278 46274 4
Gold 995 (23 कैरेट) 46093 46089 4
Gold 916 (22 कैरेट)  42391 42387 4
Gold 750 (18 कैरेट)  34709 35120 -411
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27073 27393 -320
Silver 999 रुपये प्रति किलो 60233 60410 -177


MCX पर चढ़े भाव

गोल्ड और सिल्वर के प्राइसेज में सोमवार को डोमेस्टिक मार्केट में बढ़ोतरी हुई। ग्लोबल संकेत पॉजिटिव होने से इनका प्राइस मजबूत हुआ है। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स 0.33 प्रतिशत बढ़कर 46,147 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,583 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। पिछले सेशन में गोल्ड 0.13 प्रतिशत घटकर छह महीने के लो के निकट पहुंच गया था। सिल्वर में 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

 

इंटरनेशनल मार्केट में ये रहे दाम

इंटरनेशनल मार्केट्स में गोल्ड के प्राइसेज बढ़कर 1,750 डॉलर प्रति औंस से अधिक हो गए। चीन की Evergrande के डिफॉल्ट करने की आशंका से गोल्ड में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बनी है। गोल्ड का स्पॉट प्राइस 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,757.79 डॉलर प्रति औंस पर था। डॉलर में कमजोरी आने का भी गोल्ड को फायदा मिला है। डॉलर इंडेक्स सोमवार को 0.12 प्रतिशत गिरकर 93.22 पर था। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी होने से गोल्ड में तेजी सीमित है। अमेरिका की 10-ईयर बेंचमार्क ट्रेजरी यील्ड जुलाई की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक हो गई है। एनालिस्ट्स का कहना है कि गोल्ड में शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी अधिक हो सकती है। इसके 1,725 डॉलर प्रति औंस से नीचे जाने पर बिकवाली का अधिक दबाव होगा। सिल्वर का प्राइस 0.9 प्रतिशत बढ़कर 22.61 डॉलर प्रति औंस पर था।



सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।