Gold Silver Price Today 27th September 2021: सोने की कीमतों में आज बड़ा फेरबदल नजर आया। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 46300 रुपये के नीचे बना हुआ है। आज बुलिय मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 4 रुपयेकी तेजी के साथ 46278 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 411 रुपये गिरकर 34709 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। चांदी का रेट 177 रुपये गिरकर 60233 रुपये रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने आज के सोने चांदी के रेट जारी कर दिये हैं।
