Gold Price: सोने और चांदी के दाम में आई गिरावट, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Silver Price Today 28th September 2021: सोने की कीमतों में आज बड़ा फेरबदल नजर आया

अपडेटेड Sep 28, 2021 पर 3:04 PM

Gold Silver Price Today 28th September 2021: सोने की कीमतों में आज बड़ा फेरबदल नजर आया। सर्राफा बाजार में  10 ग्राम सोने का भाव 46100 रुपये के करीब आ गया। आज बुलियन मार्केट में  24 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 50 रुपये की गिरकर 46120 रुपये पर पहुंच गया। सोमवार के बंद भाव के मुकाबले मंगलवार को 18 कैरेट सोना जहां  48 रुपये टूटकर 34592 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया  तो चांदी 65 रुपये कमजोर होकर 60276 रुपये किलो पर खुली। वहीं 23 कैरेट सोने का रेट 48 रुपये गिरकर अब 45937 रुपये पर आ गया है। जबकि 22 कैरेट का रेट 42248 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अगर 14 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह अब 26981 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। इस पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है।


मेटल 28 सितंबर का रेट 27 सितंबर का रेट 
Gold 999 (24 कैरेट)  46120 46170
Gold 995 (23 कैरेट) 45937 45985
Gold 916 (22 कैरेट)  42248 42292
Gold 750 (18 कैरेट)  34592 34628
Gold 585 ( 14 कैरेट) 26981 27009
Silver 999 रुपये प्रति किलो 60276 60341


MCX पर चढ़े भाव

गोल्ड के प्राइसेज पर मंगलवार को मजबूत डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड्स बढ़ने के कारण प्रेशर रहा। फेडरल रिजर्व की ओर से मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर स्पष्ट संकेत मिलने के इंतजार में इनवेस्टर्स की ओर से खरीदारी भी कम की जा रही है। MCX पर गोल्ड का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 0.36 प्रतिशत बढ़कर 46,162 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। सिल्वर का सितंबर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,578 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।

 

इंटरनेशनल मार्केट में ये रहे दाम


गोल्ड के 1,740 डॉलर प्रति औंस के लेवल को बरकरार रखने की उम्मीद है। इके लिए सपोर्ट 1,740-1,728 डॉलर और रेजिस्टेंस 1,764-1,778 डॉलर प्रति औंस पर है। इनवेस्टर्स की गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में दिलचस्पी कम हुई है और इसका संकेत आउटफ्लो से मिल रहा है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।