Gold Silver Price Today 28th September 2021: सोने की कीमतों में आज बड़ा फेरबदल नजर आया। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 46100 रुपये के करीब आ गया। आज बुलियन मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 50 रुपये की गिरकर 46120 रुपये पर पहुंच गया। सोमवार के बंद भाव के मुकाबले मंगलवार को 18 कैरेट सोना जहां 48 रुपये टूटकर 34592 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया तो चांदी 65 रुपये कमजोर होकर 60276 रुपये किलो पर खुली। वहीं 23 कैरेट सोने का रेट 48 रुपये गिरकर अब 45937 रुपये पर आ गया है। जबकि 22 कैरेट का रेट 42248 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अगर 14 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह अब 26981 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। इस पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है।
