Gold Price: सोने और चांदी के दाम में आई तेजी लेकिन 10 ग्राम सोने का भाव आया 46100 के नीचे

Gold Silver Price Today 29th September 2021: सोने की कीमतों में आज फेरबदल नजर आया

अपडेटेड Sep 29, 2021 पर 2:12 PM

Gold Silver Price Today 29th September 2021: सोने की कीमतों में आज फेरबदल नजर आया। सर्राफा बाजार में  10 ग्राम सोने का भाव में तेजी आई लेकिन अभी भी दाम 46000 के आसपास बने हुए हैं। आज बुलियन मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 132 रुपये महंगा होकार 46089 रुपये पर पहुंच गया। मंगलवार को बंद भाव के मुकाबले बुधवार को 23 कैरेट सोना 131 रुपये चढ़कर 34567 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया  तो चांदी 368 रुपये मजबूत होकर 59996 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव।


मेटल 29 सितंबर का रेट 28 सितंबर का रेट 
Gold 999 (24 कैरेट)  46089 45957
Gold 995 (23 कैरेट) 45904 45773
Gold 916 (22 कैरेट)  42218 42097
Gold 750 (18 कैरेट)  34567 34628
Gold 585 ( 14 कैरेट) 26962 26885
Silver 999 रुपये प्रति किलो 59996 59628


MCX पर चढ़े भाव

गोल्ड प्राइसेज बुधवार को सात सप्ताह के लो लेवल के करीब कारोबार कर रहे हैं। डॉलर में मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी करने की संभावना से बॉन्ड यील्ड बढ़ने से गोल्ड पर प्रेशर पड़ रहा है। MCX पर गोल्ड का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 0.12 प्रतिशत बढ़कर 45,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था सिल्वर का सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,551 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

 

इंटरनेशनल मार्केट में ये रहे दाम


Prithvifinmart Commodity Research के हेड (कमोडिटी एंड करंसी रिसर्च) मनोज जैन ने कहा कि अमेरिकी बेंचमार्क 10-ईयर बॉन्ड यील्ड में रिकॉर्ड तेजी और डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से गोल्ड और सिल्वर के प्राइसेज पिछले सेशन में गिरे थे। उन्होंने कहा कि गोल्ड के लिए 1,728-1,718 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट और 1,750-1,764 डॉलर प्रति औंस पर रेजिस्टेंस है। सिल्वर के लिए सपोर्ट 22.20-21.88 डॉलर प्रति औंस पर रेजिस्टेंस 22.70-23.00 डॉलर प्रति औंस का होगा।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।