Gold Price: 46000 के नीचे आया सोने का भाव, चांदी भी औंधेमुंह गिरी- जानें आज का सोने का ताजा भाव

सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के भाव में गिरावट आई और सोने का भाव 46000 के नीचे आ गया

अपडेटेड Sep 30, 2021 पर 12:58 PM

Gold Silver Price Today 30th September 2021: सोने की कीमतों में आज बड़ा फेरबदल नजर आया। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के भाव में गिरावट आई और सोने का भाव 46000 के नीचे आ गया। आज बुलियन मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 279 रुपये सस्ता होकार 45,959 रुपये पर पहुंच गया। बुधवार को बंद भाव के मुकाबले गुरुवार को 23 कैरेट सोना 278 रुपये चढ़कर 45775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 1613 रुपये गिरकर 58,239 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..




मेटल 30 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 29 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 45959 46238 -279
Gold 995 (23 कैरेट) 45775 46053 -278
Gold 916 (22 कैरेट) 42098 42354 -256
Gold 750 (18 कैरेट) 34469 34679 -210
Gold 585 ( 14 कैरेट) 26886 27049 -163
Silver 999 58239 Rs/Kg 59852 Rs/Kg -1613 Rs/Kg

MCX पर चढ़े भाव


गोल्ड के प्राइसेज में डोमेस्टिक मार्केट में गुरुवार को कुछ तेजी आई। MCX पर गोल्ड का दिसंबर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.38 प्रतिशत बढ़कर 45,942 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ छह महीने के निचले स्तर के पास था। सिल्वर का रेट 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,490 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले सेशन में गोल्ड में 0.4 प्रतिशत और सिल्वर में 3.5 प्रतिशत या लगभग 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई थी।

 

इंटरनेशनल मार्केट में ये रहे दाम


इंटरनेशनल मार्केट्स में गोल्ड के प्राइसेज बढ़े लेकिन मजबूत डॉलर के कारण ये सात सप्ताह के निचले स्तर के पास रहे। गोल्ड का स्पॉट प्राइस 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,729.83 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसने बुधवार को 1,720.49 डॉलर प्रति औंस पर सात सप्ताह के निचला स्तर छुआ था।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।