Gold Silver Price Today 30th September 2021: सोने की कीमतों में आज बड़ा फेरबदल नजर आया। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के भाव में गिरावट आई और सोने का भाव 46000 के नीचे आ गया। आज बुलियन मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 279 रुपये सस्ता होकार 45,959 रुपये पर पहुंच गया। बुधवार को बंद भाव के मुकाबले गुरुवार को 23 कैरेट सोना 278 रुपये चढ़कर 45775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 1613 रुपये गिरकर 58,239 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
