Gold Price: सोने और चांदी के दाम में आई तेजी, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Silver Price Today 1st October 2021: सोने की कीमतों में आज बड़ा फेरबदल नजर आया

अपडेटेड Oct 01, 2021 पर 2:38 PM

Gold Silver Price Today 1st October 2021: सोने की कीमतों में आज बड़ा फेरबदल नजर आया। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के भाव में तेजी नजर आई और सोने का भाव 46500 के करीब आ गया। आज बुलियन मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 616 रुपये मंहगा होकर 46467 रुपये पर पहुंच गया। गुरुवार को बंद भाव के मुकाबले शुक्गुरवार को 23 कैरेट सोना 614 रुपये चढ़कर 46281 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 1290 रुपये चढ़कर 58,118 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..




मेटल 1 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 30 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 46467 45851 616
Gold 995 (23 कैरेट) 46281 45667 614
Gold 916 (22 कैरेट) 42564 42000 564
Gold 750 (18 कैरेट) 34850 34388 462
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27183 26823 360
Silver 999 59408 Rs/Kg 58118 Rs/Kg 1290 Rs/Kg



MCX पर चढ़े भाव


गोल्ड और सिल्वर के प्राइसेज में पिछले सेशन में तेजी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स का प्राइस 0.03 प्रतिशत घटकर 46,505 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर फ्यूचर्स का लगभग 0.05 प्रतिशत की कमी के साथ 59,588 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। पिछले सेशन में गोल्ड में 1.7 प्रतिशत की तेजी आई थी और यह 800 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर का 1.7 प्रतिशत या 1.200 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा था।


 

इंटरनेशनल मार्केट में ये रहे दाम

इंटरनेशनल मार्केट्स में भी पिछले सेशन में तेजी के बाद गोल्ड के प्राइसेज में कमजोरी रही। गोल्ड का स्पॉट प्राइस 0.1 प्रतिशत घटकर 1,754.64 डॉलर प्रति औंस पर था। डॉलर में दोबारा मजबूती आने से अन्य करंसीज में गोल्ड खरीदना महंगा हुआ है। पिछले सेशन में गोल्ड 1 सप्ताह के हाई पर पहुंचा था। सिल्वर का प्राइस 0.6 प्रतिशत कम होकर 22.06 डॉलर प्रति औंस पर था। एनालिस्ट्स का कहना है कि गोल्ड के 1,760 डॉलर प्रति औंस से नीचे रहने तक इसका ट्रेंड स्पष्ट नहीं होगा। सिल्वर के 23.10 डॉलर प्रति औंस का लेवल पार करने पर तेजी आने की संभावना है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।