Gold Silver Price Today 28th October 2021: आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी आई। सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने का भाव 48000 के ऊपर आ गया है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 162 रुपये महंगा होकर 48065 पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 149 रुपये चढ़कर 44028 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 125 रुपये महंगी होकर 64699 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
