Gold Silver Price Today 2nd November 2021: आज धनतेरस के दिन सोने के दाम में तेजी आई है। हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सर्राफा बाजार में दामों में तेजी आई। हालांकि, बाजार में सोने का भाव 48000 के नीचे है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 150 रुपये महंगा होकर 47904 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 137 रुपये चढ़कर 43880 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 206 रुपये महंगी होकर 64402 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
