Gold Silver Price Today 4th October 2021: सोने की कीमतों में आज बड़ा फेरबदल नजर आया। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के भाव में तेजी नजर आई और सोने का भाव 46500 के ऊपर चला गया। आज बुलियन मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 158 रुपये मंहगा होकर 46592 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को बंद भाव के मुकाबले आज 23 कैरेट सोना 157 रुपये चढ़कर 46405 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 1,030 रुपये चढ़कर 60,611 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
