Gold Silver Price Today 5th October 2021: सोने की कीमतों में आज बड़ा फेरबदल नजर आया। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के भाव में तेजी नजर आई और सोने का भाव 46700 के ऊपर चला गया। आज बुलियन मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 317 रुपये मंहगा होकर 46711 रुपये पर पहुंच गया। सोमवार के बंद भाव के मुकाबले आज मंगलवार को 23 कैरेट सोना 317 रुपये चढ़कर 46711 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 414 रुपये चढ़कर 60,411 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
इंटरनेशनल मार्केट में ये रहे दाम
डॉलर के मजबूत होने से इंटरनेशनल मार्केट्स में गोल्ड के प्राइसेज में कमी आई। हालांकि, ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर आशंकाओं से गोल्ड को लोअर लेवल्स पर सपोर्ट मिल रहा है। गोल्ड का स्पॉट प्राइस 0.4 प्रतिशत कम होकर 1,761.69 डॉलर प्रति औंस पर था। पिछले सेशन में यह 1,770.41 डॉलर प्रति औंस के साथ लगभग दो सप्ताह के हाई पर पहुंचा था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।