Gold Silver Price Today 6th October 2021: सोने की कीमतों में आज फेरबदल नजर आया। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के भाव में तेजी गिरावट नजर आई और सोने का भाव 46600 के करीब आ गया। आज बुलियन मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 78 रुपये सस्ता होकर 466041 रुपये पर पहुंच गया। मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले आज बुधवार को 23 कैरेट सोना रुपये चढ़कर 46417 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 398 रुपये गिरकर 60,516 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
इंटरनेशनल मार्केट में ये रहे दाम
इंटरनेशनल मार्केट्स में डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से गोल्ड के प्राइसेज में कमी आई है। अमेरिका में इस सप्ताह के अंत में जारी होने वाले एंप्लॉयमेंट डेटा से पहले इनवेस्टर्स सतर्क हैं। गोल्ड का स्पॉट प्राइस 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ लगभग 1,755 डॉलर प्रति औंस पर था। डॉलर इंडेक्स इस वर्ष के हाई लेवल के निकट है। इससे अन्य करंसी में गोल्ड खरीदने वालों के लिए कॉस्ट बढ़ गई है
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।