Gold Silver Price Today 7th October 2021: नवरात्रि के दूसरे दिन आज सोने की कीमतों में बदलाव आया है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के भाव में मामूली तेजी नजर आई और सोने का भाव 46900 के पार चला गया। आज बुलियन मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 23 रुपये महंगा होकर 46800 रुपये के और करीब आ गया है। गुरुवार के बंद भाव के मुकाबले आज शुक्रवार को 23 कैरेट सोना 23 रुपये चढ़कर 46941 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 453 रुपये बढ़कर 60,932 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
गोल्ड का प्राइस डोमेस्टिक मार्केट में गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। डॉलर में मजबूती आने से इसके ग्लोबल प्राइसेज घटे हैं और इसका असर डोमेस्टिक मार्केट में भी गोल्ड पर पड़ा है। MCX पर गोल्ड का फ्यूचर्स प्राइस 0.13 प्रतिशत घटकर 46,845 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर का 0.06 प्रतिशत की कमी के साथ 61,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
इंटरनेशनल मार्केट में ये रहे दाम
इंटरनेशनल मार्केट्स में गोल्ड के प्राइसेज फ्लैट थे। गोल्ड का स्पॉट प्राइस 1,755.83 डॉलर प्रति औंस पर था। इस सप्ताह इसमें 0.3 प्रतिशत की कमी हुई है। डॉलर इंडेक्स के एक वर्ष के हाई के निकट होने से गोल्ड के प्राइस पर प्रेशर है। डॉलर में मजबूती से अन्य करेंसी में गोल्ड खरीदने वालों की कॉस्ट बढ़ जाती है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने पिछले महीने कहा था कि नवंबर में बॉन्ड की खरीद में कटौती हो सकती है। हालांकि, यह सितंबर के एंप्लॉयमेंट डेटा पर निर्भर होगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।