Gold Silver Price Today 8th November 2021: शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने और चांदी के दाम बढ़ने लगे हैं। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 48000 रुपये के पार पहुंच गया है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 349 रुपये महंगा होकर 48141 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 402 रुपये चढ़कर 44097 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 1080 रुपये महंगी होकर 64,631 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
