Get App

Gold Price: शादी के सीजन से पहले सोने और चांदी के दाम में आई तेजी, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का भाव

शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने और चांदी के दाम बढ़ने लगे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 08, 2021 पर 8:24 PM
Gold Price: शादी के सीजन से पहले सोने और चांदी के दाम में आई तेजी, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Silver Price Today 8th November 2021: शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने और चांदी के दाम बढ़ने लगे हैं। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 48000 रुपये के पार पहुंच गया है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 349 रुपये महंगा होकर 48141 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 402 रुपये चढ़कर 44097 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 1080 रुपये महंगी होकर 64,631 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..



मेटल 8 नवंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 5 नवंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 48141 47702 439
Gold 995 (23 कैरेट) 47948 47511 437
Gold 916 (22 कैरेट) 44097 43695 402
Gold 750 (18 कैरेट) 36106 35777 329
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28162 27906 256
Silver 999 64631 रुपये प्रति किलो 63551 रुपये प्रति किलो 1080


लंबे समय में चमकेगा सोना

कोरोना महामारी के कारण सप्लाई चेन को लगे झटके के चलते एल्यूमिनियम से लेकर नेचुरल गैस तक एक के बाद एक सभी कमोडिटीज में तेजी देखने को मिली है। अब इस सूची में सोने का नाम भी जुड़ सकता है।  लेकिन इसकी वजह कुछ दूसरी होगी। कनाडा के खनन क्षेत्र से जुड़ी दो बड़ी हस्तियों का कहना है कि आगे हमें सोने की कीमतों में तेजी आती दिख सकती है। कनाडा के गोल्ड कॉर्प इंक के साथ पहले काम कर चुके डेविड गारोफॉलो और रोब मैक्विन (David Garofalo और Rob McEwen)का कहना है कि जल्दी ही हमें सोने पर मंहगाई बढ़ती नजर आ सकती है। इसकी कीमतें 3000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है जो कि अभी 1,800 डॉलर के आसपास हैं। वहीं McEwen की राय है कि लॉन्ग टर्म में सोना 5000 का डॉलर का स्तर भी छू सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें