Gold Silver Price Today 9th November 2021: शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने और चांदी के दाम बढ़ने लगे हैं। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 48000 रुपये के पार पहुंच गया है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 96 रुपये महंगा होकर 48143 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 88 रुपये चढ़कर 44099 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 204 रुपये महंगी होकर 64,741 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव.
MCX पर गोल्ड की कीमत आज 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर रही। वहीं, आज के कारोबार में चांदी 0.16 फीसदी फिसल गई। MCX पर 1 किलो चांदी का भाव 64,774 रुपये रही।
सोना 2 महीने की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। घरेलू बाजार में सोना 48000 के पार निकला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1820 डॉलर के करीब नजर आ रहा है। दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों ने दरें ना बढ़ाने का संकेत दिये हैं। US फेड ने कहा ब्याज दरें बढ़ाने की जल्दबाजी नहीं है। BoE ने भी दरें बरकरार रखी है।