Get App

Gold Price: सोने और चांदी के दाम में आई तेजी, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का भाव

शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने और चांदी के दाम बढ़ने लगे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 09, 2021 पर 4:33 PM
Gold Price: सोने और चांदी के दाम में आई तेजी, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Silver Price Today 9th November 2021: शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने और चांदी के दाम बढ़ने लगे हैं। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 48000 रुपये के पार पहुंच गया है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 96 रुपये महंगा होकर 48143 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 88 रुपये चढ़कर 44099 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 204 रुपये महंगी होकर 64,741 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव.


मेटल 9 नवंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 8 नवंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 48143 48047 96
Gold 995 (23 कैरेट) 47950 47855 95
Gold 916 (22 कैरेट) 44099 44011 88
Gold 750 (18 कैरेट) 36107 36035 72
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28164 28107 57
Silver 999 64741 Rs./Kg 64537 Rs./Kg 204 Rs./Kg

 

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें