Gold Price: गोवर्धन पूजा के दिन सोने और चांदी के दाम में आई तेजी, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का भाव

आज गोवर्धन पूजा के दिन सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली

अपडेटेड Nov 05, 2021 पर 2:41 PM

Gold Silver Price Today 4th November 2021: आज गोवर्धन पूजा के दिन सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 47700 के पार पहुंच गया है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 164 रुपये महंगा होकर 47702 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 150 रुपये चढ़कर 43695 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 376 रुपये महंगी होकर 63,551 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..



मेटल 5 नवंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 3 नवंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 47702 47538 164
Gold 995 (23 कैरेट) 47511 47348 163
Gold 916 (22 कैरेट) 43695 43545 150
Gold 750 (18 कैरेट) 35777 35654 123
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27906 27810 96
Silver 999 63551 रुपये प्रति किलो 63175 रुपये प्रति किलो 376 रुपये प्रति किलो

लंबे समय में चमकेगा सोना

कोरोना महामारी के कारण सप्लाई चेन को लगे झटके के चलते एल्यूमिनियम से लेकर नेचुरल गैस तक एक के बाद एक सभी कमोडिटीज में तेजी देखने को मिली है। अब इस सूची में सोने का नाम भी जुड़ सकता है।  लेकिन इसकी वजह कुछ दूसरी होगी। कनाडा के खनन क्षेत्र से जुड़ी दो बड़ी हस्तियों का कहना है कि आगे हमें सोने की कीमतों में तेजी आती दिख सकती है। कनाडा के गोल्ड कॉर्प इंक के साथ पहले काम कर चुके डेविड गारोफॉलो और रोब मैक्विन (David Garofalo और Rob McEwen)का कहना है कि जल्दी ही हमें सोने पर मंहगाई बढ़ती नजर आ सकती है। इसकी कीमतें 3000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है जो कि अभी 1,800 डॉलर के आसपास हैं। वहीं McEwen की राय है कि लॉन्ग टर्म में सोना 5000 का डॉलर का स्तर भी छू सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।