Gold Price: करवाचौथ से पहले 2 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचा सोने का भाव, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट

आज हफ्ते के चौथे दिन करवाचौथ से पहले सोने और चांदी के भाव में तेजी आई

अपडेटेड Oct 21, 2021 पर 2:30 PM


Gold Silver Price Today 21th October 2021: आज हफ्ते के चौथे दिन करवाचौथ से पहले सोने और चांदी के भाव में तेजी आई। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 38 रुपये महंगा होकर 47586 पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 35 रुपये चढ़कर 43589 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 948 रुपये महंगी 65,444 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..


धातु 21 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 20 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 47586 47548 38
Gold 995 (23 कैरेट) 47395 47358 37
Gold 916 (22 कैरेट) 43589 43554 35
Gold 750 (18 कैरेट) 35690 35661 29
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27838 27816 22
Silver 999 65444 रुपये प्रति किलो 64496 रुपये प्रति किलो  948 रुपये प्रति किलो

 


चमक रहा है सोना


2 हफ्ते की ऊंचाई पर सोने का भाव पहुंचा है। लगातर तीन दिनों से सोने की कीमतों में तेजी आ रही है। COMEX पर सोने का भाव 1800 डॉलर तक पहुंचा है।  COMEX पर लगा 1,790.10 डॉलर का हाई लगाया है। MCX पर सोना  47,600 के करीब पहुंचा है।


क्यों आई सोने में तेजी



डॉलर में कमजोरी से सोने की चमक बढ़ी है। फेस्टिवल मांग से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।  स्पॉट मार्केट में भी भाव में तेजी आई है। ग्लोबल ट्रेंड से भी कीमतों को सहारा मिल रहा है। US में ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से सपोर्ट मिल रहा है। FED के बयान के बाद कीमतें बढ़ीं है। महंगाई बढ़ती रही तो सख्त कदम उठाने होंगे। सोना कई देशों के सेंट्रल बैंक खरीद रहे हैं। क्रूड के भाव में तेजी से सपोर्ट बना है। गल्फ देशों से सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद है। भारत में कोरोना के बाद फिर सोने का इंपोर्ट बढ़ा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।