Get App

Gold-Silver Price Today: दिवाली बीतते ही आज 0.3% सस्ता हुआ सोना, चांदी गिरकर 63,741 रुपये पर आया

सोने और चांदी की कीमतों में आज MCX पर को गिरावट आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 06, 2021 पर 9:56 AM
Gold-Silver Price Today: दिवाली बीतते ही आज 0.3% सस्ता हुआ सोना, चांदी गिरकर 63,741 रुपये पर आया

कल की तेज उछाल के बाद सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी शुक्रवार को गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोने का भाव 0.03 प्रतिशत घटकर 47,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव घटकर 63,741 रुपये प्रति किलो रहा। इससे पहले गुरुवार को दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सोने की कीमतों में 600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में 1,800 रुपये प्रति किलो की उछाल आई थी।

ग्लोबल स्तर पर, न्यूयार्क में सोने की कीमत आज 1,792.74 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। अन्य कीमती धातुओं की बात करें तो, चांदी की हाजिर कीमतें (Spot Silver Price) 0.1 प्रतिशत गिरकर 23.75 डॉलर प्रति औंस पर आई, जबकि प्लैटिनम का भाव 0.2 प्रतिशत बढ़कर 1,027.84 डॉलर प्रति औंस रहा।

Pfizer ने बनाई Covid-19 के लिए नई गोली, कंपनी का दावा- 90% तक टल सकता है मौत का खतरा

क्या आने वाले दिनों में बढ़ेंगे सोने के दाम?
कनाडा के गोल्ड माइनिंग इंडस्ट्री से जुड़ी दो बड़ी हस्तियों का मानना है कि आने वाले दिनों में हमें सोने की कीमतों में तेजी आती दिख सकती है। कनाडा के गोल्ड कॉर्प इंक के साथ पहले काम कर चुके डेविड गारोफॉलो और रोब मैक्विन (David Garofalo और Rob McEwen) का कहना है कि जल्दी ही हमें महंगाई के चलते के दाम बढ़ते नजर आ सकते है।

उन्होंने कहा कि इस पीली धातु की कीमतें 3000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है जो कि अभी 1,800 डॉलर के आसपास हैं। वहीं McEwen की राय है कि लॉन्ग टर्म में सोना 5000 का डॉलर का स्तर भी छू सकता है।

Karnataka Cryptocurrency Scam: जानें क्या है Bitcoin स्कैम और किस शख्स ने इसे अंजाम दिया?

हालांकि इस बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक का कहना है कि वह अभी भी इस रुख पर कायम है कि पिछले कुछ दिनों से दिख रही महंगाई "अस्थाई" है। हालांकि शुक्रवार को एक और प्रमुख सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ इंग्लैंड ने अपनी ब्याज दरों को 0.1 पर्सेंट के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बनाए रखने का ऐलान किया। हालांकि उसने साथ ही यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में महंगाई को काबू में करने के लिए दरों को बढ़ाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें