Gold Silver Price Today 28 September 2022: नवरात्रि के तीसरे दिन ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में आज गिरावट आई। सोने का भाव 54,524 रुपये के करीब बंद हुआ। चांदी का भाव 800 रुपये से अधिक गिर गया। एक्सपर्ट का कहना है कि त्योहारों तक 24 कैरेट सोने का भाव 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है।
सोने के भाव में आज रही गिरावट
सोने के भाव में 239 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। ये आज 49,505 रुपये पर ज्वैलरी बाजार में कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी का भाव 54,524 रुपये रही और इसमें 867 रुपये की गिरावट रही। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 49,153 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 45,347 रुपये रहा। 14 कैरेट का भाव 28,960 रुपये रहा।
फेस्टिवल में क्या रहेगी गोल्ड का चाल - जानें एक्सपर्ट की राय
ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी को बताया कि धनतेरस और दिवाली तक सोने के भाव में और करेक्शन आ सकता है। हालांकि, ये अभी एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है लेकिन त्योहार तक सोने का भाव 48,000 रुपये तक आ सकता है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल और घरेलू मार्केट में कोई भी फैक्टर सोने की कीमतों को बढ़ाने में मदद नहीं कर रहे हैं।