यहां ATM से निकलेगा सोना, दुनिया में पहली बार हुआ ऐसा, जानें Gold एटीएम से कैसे निकलेगा सोना

Gold ATM: अब लोगों के लिए सोना खरीदना उतना ही आसान होगा, जितना ATM मशीन से पैसा निकालना। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। आपको गोल्ड खरीदने के लिए किसी भी ज्वैलरी स्टोर या बैंक ब्रांच में नहीं जाना होगा। अब ATM से गोल्ड खरीद सकेंगे। हैदराबाद बेस्ड Goldsikka Pvt Ltd ने एक गोल्ड ATM लगाया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये देश का पहली रियल टाइम गोल्ड डिस्पेंसिंग मशीन है

अपडेटेड Dec 06, 2022 पर 9:34 AM
Gold ATM: हैदराबाद बेस्ड Goldsikka Pvt Ltd ने एक गोल्ड ATM लगाया है।

Gold ATM: अब लोगों के लिए सोना खरीदना उतना ही आसान होगा, जितना ATM मशीन से पैसा निकालना। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। आपको गोल्ड खरीदने के लिए किसी भी ज्वैलरी स्टोर या बैंक ब्रांच में नहीं जाना होगा। अब ATM से गोल्ड खरीद सकेंगे। हैदराबाद बेस्ड Goldsikka Pvt Ltd ने एक गोल्ड ATM लगाया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये देश का पहली रियल टाइम गोल्ड डिस्पेंसिंग मशीन है।

Goldsikka Pvt Ltd ने ट्विट के जरिये दी जानकारी

Goldsikka Pvt Ltd ने ट्विटर पोस्ट में कहा है कि वह गर्व से घोषणा करते हैं कि उन्होंने गोल्ड एटीएम को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है और इस उपलब्धि के माध्यम से वह भारत को सोने की चिड़िया फिर से बनाने और बंगारू तेलंगाना के मिशन में योगदान देने की शुरुआत कर रहे हैं।


हैदराबाद में भारत के पहले गोल्ड ATM की ये है खासियत

गोल्ड ATM में ग्राहकों की जरूरत का ध्यान रखा गया है। ये ATM 24x7 उपलब्ध होगा और यहां ग्राहक अपने बजट में सोना खरीद पाएंगे। गोल्ड ATM से ग्राहक गोल्ड अपने डेबिट और क्रेडिट दोनों कार्ड से खरीद सकते हैं। गोल्ड ATM के माध्यम से खरीदार किसी भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके तुरंत फिजिकल गोल्ड खरीद सकते हैं। गोल्ड ATM से जो गोल्ड डिस्पेंस होगा है वह गोल्ड की लाइव कीमत पर आधारित होगा। यह गोल्ड एटीएम 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक का गोल्ड सप्लाई करेगा।

कैसे करें गोल्ड ATM का इस्तेमाल

गोल्ड ATM हर दूसरे एटीएम की तरह काम करते हैं। ग्राहक सोने को गोल्ड एटीएम से खरीदने के लिए अपने डेबिट, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपना डेबिट या क्रेडिट कार्ड गोल्ड एटीएम में डालें। अपने कार्ड का पिन डालें। क्वाइन की संख्या डाले और फिर ये गोल्ड क्वाइन मशीन से निकल जाएंगे।

 

सोने का आज का रेट

अमेरिकी डॉलर में मामूली गिरावट से आज सोने की कीमतों में तेजी आई। आज हाजिर सोना 0.4% बढ़कर 1,775.69 डॉलर प्रति औंस था। अमेरिकी सोना वायदा 0.3% बढ़कर 1,787.10 डॉलर पर आ गया। डॉलर इंडेक्स 0.2% नीचे था। इस महीने की शुरुआत में सोने की कीमत लगभग 54,630 प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंची है। घरेलू बाजार में शादी के कारण डिमांड बढ़ने से 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 54,000 रुपये के आसपास चल रहा है।

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।