How to Check Gold Purity: भारत में सदियों से सोने में निवेश करना लोगों के लिए काफी फेमस ऑप्शन रहा है। सोने को धन, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। भारतीय संस्कृति में इसे शादी या स्पेस मौकों पर गिफ्ट के तौर पर भी दिया जाता है। सोने के गहने, सिक्के और बार खरीदकर फिजिकल गोल्ड में निवेश करना हमेशा एक अच्छा ऑप्शन रहता है। सभी लोगों और निवेशकों को बैंकों, गहनों की दुकानों और अधिकृत डीलरों से ही गोल्ड खरीदना चाहिए। हालांकि, निवेशकों को खरीदने से पहले नकली या कम क्वालिटी वाले गहने या बार से सावधान रहना चाहिए।
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देश भर से लोग सोना खरीदने के लिए गहने खरीदने के लिए घरों से निकलेंगे। गोल्ड खरीदने से पहले कुछ तरीकों से इसकी शुद्धता की जांच की जा सकती है। सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है, जिसे kt या k से दर्शाया जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है और इसमें 99.9 प्रतिशत सोना होता है, लेकिन यह काफी नरम होता है और इसलिए गहने बनाने के लिए अन्य मेटल को मिलाया जाता है। 18k सोने में 18 भाग सोना और 6 भाग अन्य मेटल होता है, जिसका मतलब है कि आभूषण में 75 प्रतिशत शुद्ध सोना होगा।
सोने की शुद्धता जांचने के लिए ये हैं आसान घरेलू तरीके
आप सोने पर सिरके का टेस्ट कर सकते हैं। बस सोने के एक टुकड़े पर सिरके की कुछ बूंदें डालें और इंतजार करें। अगर रंग बदल जाए तो सोना अशुद्ध है और अगर वैसा ही रहे तो शुद्ध सोना है।
सोने की शुद्धता जांचने का सबसे आसान और सस्ता तरीका चुंबक टेस्ट करना है। धातुओं में चुंबकीय गुण होते हैं। हालांकि, सोना एक गैर-प्रतिक्रियाशील और गैर-चुंबकीय मेटल है। अगर आप असली सोने को चुंबक के पास रखेंगे तो वह हिलेगा नहीं। हालाँकि, अगर यह चुंबक से चिपक जाता है, तो इसका मतलब है कि सोना शुद्ध नहीं है और कम कैरेट का है।
सोने की शुद्धता जांचने के लिए एसिड टेस्ट सबसे विश्वसनीय तरीकों में से एक है। हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड और एक पत्थर लें। सोने को पत्थर पर घिसकर उसमें मिक्स मिला दें। यदि सोने के अलावा कोई अन्य धातु है तो एसिड मिक्स उसे घोल देगा।
सोना पानी में तैरता नहीं है क्योंकि परमाणु आपस में चिपक जाते हैं और उनका घनत्व बढ़ जाता है। हालांकि, यदि कोई अन्य धातु मिला दी जाए तो सोना तैरने लगेगा।
यदि आप कोई प्रयोग नहीं करना चाहते हैं तो इसकी शुद्धता तय करने के लिए ISI हॉलमार्क की जांच कर लें। हॉलमार्क सोने के गहनों पर लगाया जाने वाला एक सरकारी चिह्न है, जो भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) जारी करता है। हॉलमार्क न होने पर सोने की शुद्धता पर सवाल उठ सकते हैं।