कल से बदल जाएंगे सोना खरीदने-बेचने, चेक पेमेंट, पीएफ अकाउंट से जुड़े नियम, टैक्सपेयर्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Rule Change from 1st June: कल से नया महीना जून शरू होने वाला है। हर महीने की शुरुआत से आपके घर के बजट से जुड़े कई नियमों में बदलाव होता है। इन नियमों का सीधा असर आपके बैंक अकाउंट पर होता है। जून में गैस सिलेंडर, पीएनजी, सीएनजी के दाम बदल जाएंगे। आपके पीएफ, गोल्ड खरीदने और बेचने के नए नियम लागू हो जाएंगे

अपडेटेड May 31, 2023 पर 3:04 PM
अब बिना हॉलमार्क का गोल्ड खरीद या बेच नहीं पाएंगे।

Rule Change from 1st June: कल से नया महीना जून शरू होने वाला है। हर महीने की शुरुआत से आपके घर के बजट से जुड़े कई नियमों में बदलाव होता है। इन नियमों का सीधा असर आपके बैंक अकाउंट पर होता है। जून में गैस सिलेंडर, पीएनजी, सीएनजी के दाम बदल जाएंगे। आपके पीएफ, गोल्ड खरीदने और बेचने के नए नियम लागू हो जाएंगे।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर होंगे महंगे

अगर आप भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लेने की सोच रहे हैं तो पहले जाने लें क्योंकि सरकार ने इन्हें लेने के लिए मिलने वाले फायदों में कटौती कर दी है। 1 जून से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदना महंगा हो जाएगा। 21 मई को जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार हैवी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने मुताबिक इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर दी जाने वाली सब्सिडी को घटा दिया है। यही कारण है कि अब आपको इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदना महंगा पड़ सकता है।


गोल्ड हॉलमार्किंग के नियम

1 जून से सोने की हॉलमार्किंग से जुड़े नियम भी लागू हो जाएंगे। गोल्ड खरदीने और बेचने बदल जाएगा। अब बिना हॉलमार्क का गोल्ड नहीं खरीद पाएंगे।

EPFO के नियम में होगा बदलाव

1 जून से ईपीएफओ के नियम भी बदल जाएंगे। आपको अपने पीएफ अकाउंट को आधास से लिंक करना होगा। अगर 1 जून तक आपने आधार को पीएफ से लिंक नहीं किया तो परेशानी हो सकती है।

ITR की वेबसाइट में बदलाव

7 जून से Income Tax की नई वेबसाइट लॉन्च होगी। यानी, आईटीआर रिटर्न फाइल करने वाले टैक्सपेयर्स को इसकी जानकारी होनी चाहिए।

बैंक ऑप बड़ौदा बदल रहा चेक पेमेंट का तरीका

बैंक ऑफ बड़ौदा चेक से पेमेंट करने के नियम 1 जून से बदल रहा है। यानी, अब ज्यादा अमाउंट का चेक होने पर पहले बैंक को इसकी जानकारी देनी होगी।

जून में बदलेंगी स्मॉल सेविंग स्कीम की दरें

स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों में सरकार जून के अंत में फैसला करेगी। सरकार हर तिमाही में छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों पर फैसला करती है।

गैस सिलेंडर, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी

हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस LPG गैस सिलेंडर के कीमतों में बदलाव होता है। कंपनियां इनकी कीमतें तय करती हैं।

एनालिस्ट्स ने Nifty 50 के 18,900 पर पहुंच जाने की उम्मीद जताई, बताई ये वजहें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।