वैश्विक बाजारों में सोना नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। शुक्रवार को यह 4300 डॉलर प्रति औंस के मार्क को पार कर गया। यह सप्ताह सोने के लिए 5 साल का बेस्ट वीक रह सकता है। अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड को लेकर तनाव बढ़ने और फेडरल रिजर्व की ओर से इस साल ब्याज दरों में और दो बार कटौती की संभावना इस तेजी के पीछे प्रमुख वजह हैं। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की ओर से अच्छी खरीद, अमेरिकी सरकार का शटडाउन, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में बढ़ता निवेश भी कीमतों को बढ़ावा दे रहे हैं।
