Get App

Gold Outlook: इस साल 188000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है गोल्ड, जानिए क्या है एक्सपर्ट की सलाह

14 अप्रैल को कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में शाम के कारोबार में गोल्ड फ्यूचर्स 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 1,53,301 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। विदेश में गोल्ड की कीमतों में रिकवरी आई। 13 अप्रैल को गोल्ड का भाव गिरकर एक हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 7:42 PM
Gold Outlook: इस साल 188000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है गोल्ड, जानिए क्या है एक्सपर्ट की सलाह
इस साल जनवरी के आखिर में गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। उसके बाद उसमें तेज गिरावट आई।

सोने की कीमतों में 14 अप्रैल को देश और विदेश में तेजी देखने को मिली। विदेश में स्पॉट गोल्ड 0.78 फीसदी चढ़कर 4,782.53 डॉलर प्रति औंस चल रहा था। एक समय यह 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में भी तेजी दिखी। इधर, इंडिया में कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में शाम के कारोबार में गोल्ड फ्यूचर्स 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 1,53,301 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था।

13 अप्रैल को एक हफ्ते के निचले स्तर पर आई थी कीमत

गोल्ड की कीमतें 13 अप्रैल को गिरकर एक हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर आ गई थीं। इसकी वजह ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी का अमेरिका का ऐलान था। पिछले हफ्ते के आखिर में पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों की बातचीत बेनतीजा रही। इससे मध्यपूर्व में लड़ाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।

मध्यपूर्व में तनाव घटने पर गोल्ड में आ सकती है तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें