Get App

Gold Price: अक्षय तृतीया पर 1 लाख होगा सोना! जानिये एक्सपर्ट्स ने क्यों कहा ऐसा

Gold Rate: अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर के बीच भारत में भी सोने की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं और गुरुवार को यह 97,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई। क्या अक्षय तृतीया तक गोल्ड 1,00,000 रुपये पहुंच जाएगा? अभी सोना 1,00,000 रुपये के स्तर पर पहुंचने में सिर्फ 3000 रुपये दूर है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2025 पर 2:47 PM
Gold Price: अक्षय तृतीया पर 1 लाख होगा सोना! जानिये एक्सपर्ट्स ने क्यों कहा ऐसा
Gold Rate: 2025 तक सोने की कीमतें 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं।

Gold Rate Trends: हाल के दिनों में सोने की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता ट्रेड वॉर माना जा रही है। इसी तनाव के बीच भारत में भी सोने की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं और गुरुवार को यह 97,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई। क्या अक्षय तृतीया तक गोल्ड 1,00,000 रुपये पहुंच जाएगा? अभी सोना 1,00,000 रुपये के स्तर पर पहुंचने में सिर्फ 3000 रुपये दूर है।

क्या आगे गोल्ड में जारी रहेगी तेजी?

जब शेयर बाजार में अस्थिरता होती है, तो निवेशक आमतौर पर सोने की तरफ रुख करते हैं क्योंकि यह एक 'सुरक्षित निवेश' माना जाता है। यही वजह है कि हाल में कई निवेशकों ने शेयरों से पैसा निकालकर सोने में लगाया है। अब सवाल ये उठता है कि क्या ये तेजी आगे भी जारी रहेगी?

इस पर एक्सपर्ट्स की राय बंटी हुई है। कुछ का मानना है कि 2025 तक सोने की कीमतें 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं, जबकि कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसमें बड़ी गिरावट भी आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें