Get App

Acevector IPO: स्नैपडील की पेरेंट का इश्यू पहले दिन ठंडा, अब तक महज 12% भरा; क्या लगाना चाहिए पैसा?

Acevector IPO: ऐसवेक्टर को कुणाल बहल और रोहित बंसल ने शुरू किया। कंपनी स्नैपडील के साथ-साथ SaaS प्लेटफॉर्म 'यूनिकॉमर्स' और कंज्यूमर ब्रांड बिल्डिंग फर्म Stellaro Brands को भी ऑपरेट करती है। IPO से पहले ऐसवेक्टर ने एंकर इनवेस्टर्स से ₹189 करोड़ जुटाए

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 25, 2026 पर 3:28 PM
Acevector IPO: स्नैपडील की पेरेंट का इश्यू पहले दिन ठंडा, अब तक महज 12% भरा; क्या लगाना चाहिए पैसा?
Acevector के शेयर NSE और BSE पर 5 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस स्नैपडील की पेरेंट कंपनी ऐसवेक्टर का ₹420 करोड़ का IPO आज, 25 सितंबर से खुल गया। IPO में ₹287 करोड़ के 8.97 करोड़ नए शेयर जारी हो रहे हैं। साथ ही ₹133 करोड़ के 4.16 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) है। OFS में प्रमोटर स्टारफिश I पीटीई लिमिटेड के साथ—साथ नेक्सस इंडिया डायरेक्ट इनवेस्टमेंट्स II, FIH बिजनेस ग्लोबल पीटीई लिमिटेड, नेक्सस अपॉर्चुनिटी फंड लिमिटेड, नेक्सस वेंचर्स III लिमिटेड, जेसन अशोक कोठारी, राधिका गुप्ता, रूपेन इनवेस्टमेंट एंड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड जैसे निवेशक शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे।

ऐसवेक्टर IPO पहले दिन दोपहर 3 ​बजे तक 12 प्रतिशत भरा है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 14 प्रतिशत और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 46 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सो को अभी 0 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है।

ऐसवेक्टर को कुणाल बहल और रोहित बंसल ने शुरू किया। कंपनी में सॉफ्टबैंक की सब्सिडियरी स्टारफिश का भी पैसा लगा हुआ है। ऐसवेक्टर, स्नैपडील के साथ-साथ सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (SaaS) प्लेटफॉर्म 'यूनिकॉमर्स' और कंज्यूमर ब्रांड बिल्डिंग फर्म Stellaro Brands को भी ऑपरेट करती है। यूनिकॉमर्स अगस्त 2024 में शेयर बाजार में लिस्ट हो चुकी है। इसका IPO ₹276.57 करोड़ का था।

कितना प्राइस बैंड और लिस्टिंग कब

सब समाचार

+ और भी पढ़ें