वरमोरा ग्रैनिटो का ₹708.02 करोड़ का IPO 1.60 गुना भरकर बंद हो गया है। इसमें ₹320 करोड़ के 2.16 करोड़ नए शेयर जारी हुए। साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से ₹388.02 करोड़ के 2.62 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। प्राइस बैंड ₹140-₹148 प्रति शेयर था। अब 25 सितंबर को अलॉटमेंट फाइनल होने की उम्मीद है। उसके बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 29 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं।
वरमोरा ग्रैनिटो लिमिटेड, सिरेमिक और विट्रिफाइड टाइल्स (जैसे ग्लेज्ड विट्रिफाइड टाइल्स- GVT, पॉलिश्ड विट्रिफाइड टाइल्स- PVT और सिरेमिक टाइल्स) बनाती और बेचती है। कंपनी का फोकस प्रीमियम और टेक्नोलॉजी बेस्ड प्रोडक्ट्स पर है। कंपनी के प्रमोटर भावेश वल्लभदास वरमोरा, हीरेन आर वरमोरा, और प्रमोदकुमार परसोतमभाई पटेल हैं। वरमोरा भारत के साथ-साथ विदेश में भी ऑपरेशनल है।
जिन लोगों ने Varmora Granito IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार Kfin Technologies और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...
Kfin Technologies की वेबसाइट से
कंपनी के IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.10 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.94 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.02 गुना सब्सक्राइब हुआ। ग्रे मार्केट में वरमोरा ग्रैनिटो के शेयर महज 0.34 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।
IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल
कंपनी अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल अपना और सब्सिडियरीज का कर्ज चुकाने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। वरमोरा ग्रैनिटो का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 5 प्रतिशत बढ़कर 1,562.53 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 79 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 55 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस दौरान कंपनी पर 357.95 करोड़ रुपये की उधारी थी। एक साल पहले रेवेन्यू 1,492.68 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 30.77 करोड़ रुपये रहा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।