Credit Cards

Gold Price: 2024 में एक झटके में 7000 रुपए सस्ता हुआ था गोल्ड, अब 10 दिनों में रिकॉर्ड महंगा हो सकता है गोल्ड

Gold Price Budget 2025: केंद्रीय बजट 2025 के पहले सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की अटकलें तेज हो गई हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि सरकार इंपोर्ट को नियंत्रित करने और व्यापार घाटे को कम करने के लिए यह कदम उठा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो घरेलू बाजार में सोने की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं

अपडेटेड Jan 21, 2025 पर 1:32 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price Budget 2025: केंद्रीय बजट 2025 के पहले सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

Gold Price Budget 2025: केंद्रीय बजट 2025 के पहले सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की अटकलें तेज हो गई हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि सरकार इंपोर्ट को नियंत्रित करने और व्यापार घाटे को कम करने के लिए यह कदम उठा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो घरेलू बाजार में सोने की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। निवेशकों के लिए मौजूदा कीमतों में सोने की खरीदारी एक अच्छा मौका साबित हो सकता है। अभी देश में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 81,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। अगर सरकार बजट में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाती है, तो देश में सोने के भाव में और तेजी आएगी।

क्या सरकार बजट में बढ़ाएगी सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी?

जुलाई 2024 में पेश हुए बजट में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी गई थी। इसके बाद देश में अगस्त 2024 में सोने का इंपोर्ट 104% बढ़ गया और 10.06 अरब डॉलर तक पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान जेम्स और ज्वैलरी एक्सपोर्ट में 23% की गिरावट आई। इससे सरकार की नीति पर सवाल उठने लगे क्योंकि इंपोर्ट बढ़ने से व्यापार घाटे में इजाफा हुआ। अब सरकार ड्यूटी बढ़ाकर इस समस्या का समाधान करने की तैयारी कर रही है।


1 फरवरी के बाद बढ़ जाएगी सोने की कीमतें?

एक्सपर्ट का कहना है कि ड्यूटी बढ़ने से सोने की घरेलू कीमतें बढ़ेंगी। साल 2024 में भारत ने 47 अरब डॉलर का सोना इंपोर्ट किया, जो 2023 के कुल 42.30 अरब डॉलर से अधिक है। बढ़ते इंपोर्ट को नियंत्रित करने के लिए सरकार कस्टम ड्यूटी बढ़ाने पर विचार कर सकती है। यदि ऐसा हुआ तो सोने की कीमतों में उछाल आना तय है।

क्यों बढ़ सकते हैं साल 2025 में सोने के दाम?

घरेलू बाजार में सोने की कीमतें पहले ही 81,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी हैं। यह पिछले सप्ताह के ₹78,400 से 0.8% अधिक है। अभी सोना का भाव 78,000 रुपये से 81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेन्ज में कारोबार करता नजर आ रहा है। अगर सोने का भाव 81,000 रुपये के स्तर को बने रहता है, तो आगे भी इसमें तेजी आ सकती है। सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने पर सोने के भाव में अपने आप तेजी आ जाएगी। इसके अलावा वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल और फेडरल रिजर्व की नीतियों का भी सोने की कीमतों पर असर पड़ सकता है।

बजट से पहले सोना खरीदना होगा फायदेमंद?

निवेशकों के लिए यह समय रणनीतिक फैसले लेने का है। सोने की कीमतों में गिरावट पर इसे खरीदने का मौका नहीं गंवाना चाहिए। कस्टम ड्यूटी बढ़ने और वैश्विक घटनाओं के चलते सोने की कीमतों में तेजी आने की संभावना है। इसलिए बजट से पहले निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

Gold Price Today: नए पीक पर पहुंचने को तैयार सोना, 75000 रुपये के करीब 22 कैरेट गोल्ड का

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।