Gold Price: आज सोने के भाव में आई मामूली गिरावट, चेक करें लेटेस्ट गोल्ड रेट

Gold Rate 29 January 2024: आज हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। गोल्ड का रेट 63,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। दिल्ली-एनसीआर में 24 कैरेट सोने का रेट 63,050 रुपये पर है और चेन्नई में गोल्ड का रेट 63,710 रुपये पर है। सिल्वर का रेट 76,000 रुपये पर है

अपडेटेड Jan 29, 2024 पर 5:02 PM
Gold Rate: आज सोने के भाव में गिरावट रही।

Gold Rate 29 January 2024: आज हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। गोल्ड का रेट 63,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। दिल्ली-एनसीआर में 24 कैरेट सोने का रेट 63,050 रुपये पर है और चेन्नई में गोल्ड का रेट 63,710 रुपये पर है। सिल्वर का रेट 76,000 रुपये पर है। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट..

दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में आज का गोल्ड का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,650 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 29 जनवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 57,700 62,950
कोलकाता 57,650 62,900
गुरुग्राम 57,800 63,050
लखनऊ 57,800 63,050
बंगुलरु 57,650 62,900
जयपुर 57,800 63,050
पटना 57,700 63,000
भुवनेश्वर 57,650 62,900
हैदराबाद 57,650 62,900

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Bharat Electronics Q3 Results : दिसंबर तिमाही में 40% बढ़ा मुनाफा, शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।