सोने के दामों में गिरावट जारी, जानें आज MCX पर क्या रहा भाव

सोने की कीमतों (Gold Price today) में आज भी गिरावट जारी है। सोमवार को MCX पर सोना वायदा 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 2 महीने के निचले स्तर 46,970 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है

अपडेटेड Jun 28, 2021 पर 1:20 PM

सोने की कीमतों (Gold Price today) में आज भी गिरावट जारी है। सोमवार को MCX पर सोना वायदा 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 2 महीने के निचले स्तर 46,970 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जबकि, चांदी का भाव 0.26 फीसदी बढ़कर 68,049 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच इंडियन मार्केट में सोना सस्ता हो गया है।

भारत में सोने की दरें पिछले साल के उच्चतम स्तर से अभी भी लगभग 10,000 रुपये नीचे आ गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में  सोने का भाव एक सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सप्ताह के निचले स्तर 1,770 डॉलर पर पहुंचने के बाद हाजिर सोना 0.2 फीसदी गिरकर 1,777 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।