Gold Price: दिल्ली में सोना 200 रुपये हुआ महंगा, चांदी 350 रुपये की तेजी

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 200 रुपये की तेजी के साथ 73,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 73,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था

अपडेटेड Jul 05, 2024 पर 7:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate: इंदौर में आज महंगा हुआ सोना।

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 200 रुपये की तेजी के साथ 73,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 73,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी की कीमत भी 350 रुपये बढ़कर 93,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 93,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट दिलीप परमार ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने की कीमतें (24 कैरेट) 73,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं, जो पिछले बंद भाव से 200 रुपये अधिक है। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,363 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से सात डॉलर अधिक है। इसके अलावा चांदी भी बढ़त के साथ 30.55 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले सत्र में यह 30.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के एसोसिएट उपाध्यक्ष कमोडिटी एक्सपर्ट ने कहा कि सोने के सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की उम्मीद है। हालांकि, एक मजबूत रोजगार रिपोर्ट सोने को फिर से नीचे ले जाएगी।


इंदौर में सोने- चांदी के भाव में तेजी

इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को‌ सोना 50 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 150 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी रही।

कारोबारियों के अनुसार ये रहा औसत भाव

सोना: 72350 रुपये प्रति 10 ग्राम।

चांदी: 89300 रुपये प्रति किलोग्राम।

चांदी सिक्का: 900 रुपये प्रति नग।

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की कम्यूटेड पेंशन 15 साल के बजाय 12 साल में मिलेगी? सरकार को मिला प्रपोजल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।