Gold Silver Price Today 5 April 2023: आज सोने का भाव अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 60,000 रुपये को पार करते हुए, 61,000 रुपये के करीब पहुंच गया है। ये ज्वैलरी बाजार में सोने का अधिकतम भाव है। सोने का भाव 60,977 रुपये पर कारोबार कर रहा है। सोने का भाव 1,262 रुपये चढ़कर 60,977 रुपये पर खुला। 3 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 59,715 रुपये पर बंद हुआ था। आज चांदी के भाव में भी नरमी रही। चांदी का रेट 2,822 रुपये चढ़कर 74,522 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
60,500 रुपये के ऊपर गोल्ड
24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 5 अप्रैल को 60,977 रुपये रही। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड 1,156 रुपये चढ़कर 55,855 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या बेचने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।
IBJA पर सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना 3 अप्रैल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव
गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।