Gold Price: दिल्ली और इंदौर में महंगा हुआ सोना, चांदी में आई 900 रुपये की तेजी, चेक करें रेट

Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में मेटल की कीमतों में तेजी के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 450 रुपये की बढ़त के साथ 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था

अपडेटेड May 15, 2024 पर 6:34 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 450 रुपये की बढ़त के साथ 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में मेटल की कीमतों में तेजी के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 450 रुपये की बढ़त के साथ 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 900 रुपये उछलकर 86,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 86,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

गोल्ड के भाव में आई तेजी

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोना (24 कैरेट) 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 450 रुपये की बढ़त पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (कमोडिटी मार्केट) में हाजिर सोना 2,365 डॉलर प्रति औंस पर पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 26 डॉलर तेज है।


गांधी ने कहा कि कमजोर अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट से बुधवार को यूरोपीय कारोबारी घंटों के दौरान सोने में तेजी आई। चांदी भी बढ़कर 28.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 28.35 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

इंदौर में सोने, चांदी के भाव में बढ़ोतरी

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में बुधवार को‌ सोना 300 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई। कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस तरह रहे।

सोना 72300 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 82400 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।