Gold Price: दिल्ली में सोने के भाव में लौटी रौनक, दो दिन की गिरावट के बाद चढ़े दाम

Gold Price: वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में दो सत्रों के बाद तेजी लौट आई। सोना 410 रुपये की तेजी के साथ 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया

अपडेटेड Apr 24, 2024 पर 10:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate: आज दिल्ली में सोने के भाव में तेजी आई।

Gold Price: वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में दो सत्रों के बाद तेजी लौट आई। सोना 410 रुपये की तेजी के साथ 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी 250 रुपये बढ़कर 83,750 रुपये प्रति किलो हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि दिल्ली में सोना 410 रुपये चढ़कर 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 250 रुपये की तेजी के साथ 83,750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसका पिछला बंद भाव 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यह पिछले बंद भाव से 410 रुपये अधिक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 2,322 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 12 डॉलर मजबूत है। चांदी भी बढ़त के साथ 27.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले सत्र में यह 26.80 डॉलर प्रति औंस पर रही थी।

ब्लिंकएक्स और जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी एक्सपर्ट प्रणव मेर ने कहा कि अब तक सोने की कीमतों में स्थिर चाल देखी जा रही है। अब नजरें गुरुवार को अमेरिकी जीडीपी आंकड़े और शुक्रवार को PCI पर टिकी हुई है। इससे ब्याज दर में कटौती के बारे में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख को समझा जा सकेगा।’’


इंदौर के लोकल बाजार में गोल्ड रेट

इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को‌ सोने के भाव में 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की नरमी आई।

सोना 73500 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 80500 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।

अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के अलावा ये चीजें भी खरीदना है शुभ, इस बार बन रहा है ये खास संयोग

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।