Gold Price: वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 250 रुपये चढ़कर 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोने का भाव 62,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 500 रुपये कमजोर होकर 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई। वहीं, लोकल बाजार इंदौर में सोना 250 रुपये चमका और चांदी 500 रुपये फिसल गया है।
