Gold Silver Price Today 22th October 2021: आज हफ्ते के पांचवें दिन करवाचौथ से पहले सोने और चांदी के भाव में तेजी आई। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 172 रुपये महंगा होकर 47641 पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 157 रुपये चढ़कर 43639 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 109 रुपये महंगी 64,891 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
धनतेरस से पहले MCX पर सोना 47,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के पास कारोबार कर रहा है। डॉलर में कमजोरी से सोने में सपोर्ट बना है।
इंटरनेशनल मार्केट में ये रहा भाव
US ट्रेजरी यील्ड में उछाल से भी कीमतों को सहारा मिला है। इस महीने COMEX पर 1,749- 1,800 डॉलर के दायरे में कारोबार हुआ है। क्रूड के 84 डॉलर पर बने रहने के कारण भी सोने में सपोर्ट देखने को मिल रहा है। महंगाई के मद्देनजर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। नवंबर में US FED टेपरिंग को मंजूरी दे सकता है।
फेस्टिव डिमांड से मिल रहा है बूस्ट