Gold Price: सोने के दाम में आई तेजी, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का भाव

सोने की कीमतों में बीते दिनों बड़ी गिरावट देखने के बाद आज गोल्ड की कीमतों में मजबूती नजर आई

अपडेटेड Sep 21, 2021 पर 2:39 PM

Gold Silver Price Today 21th September 2021: सोने की कीमतों में बीते दिनों बड़ी गिरावट देखने के बाद आज गोल्ड की कीमतों में मजबूती नजर आई। कल बुलियन मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 46,200 रुपये के नीचे आ गया लेकिन आज कीमतें 122 रुपये चढ़ गई। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 122 रुपये चढ़कर 46,404 रुपये पर चढ़ गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली है। चांदी का रेट 153 रुपये गिरकर 59661 रुपये रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने आज के सोने चांदी के रेट जारी कर दिये हैं।

 

 

IBJA पर आज ये रहा सोने और चांदी का भाव..



मेटल 21 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 20 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 46404 46282 122
Gold 995 (23 कैरेट) 46218 46097 121
Gold 916 (22 कैरेट) 42506 42394 112
Gold 750 (18 कैरेट) 34803 34712 91
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27146 27075 71
Silver 999 59661 Rs/Kg 59714 Rs/Kg -53 Rs/Kg


BJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..


 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।

MCX पर गिरे भाव

गोल्ड का प्राइस डोमेस्टिक मार्केट में मंगलवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच गिरा। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स 0.1 प्रतिशत घटकर 46,233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले सेशन में इंट्राडे कारोबार के दौरान इसने 45,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग 6 महीने का लो लेवल छुआ था। MCX पर सिल्वर फ्यूचर्स का प्राइस 59,657 रुपये पर बदलाव नहीं हुआ।

इंटरनेशनल मार्केट में ये रहे दाम

दुनिया के कई देशों के स्टॉक मार्केट में बिकवाली के बावजूद इंटरनेशनल मार्केट्स में गोल्ड का प्राइस गिरकर 1,764.94 डॉलर प्रति औंस पर था। फेडरल रिजर्व की मंगलवार से शुरू हो रही मीटिंग से पहले इनवेस्टर्स सतर्क हैं। एनालिस्ट्स को फेडरल रिजर्व की ओर से बॉन्ड की खरीद में कटौती करने को लेकर संकेत देने की उम्मीद है। बुलियन एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड का प्राइस 1,770 डॉलर प्रति औंस से नीचे रहने पर इसमें कमजोरी रह सकती है। इसके 1,815 डॉलर से ऊपर बंद होने पर ही तेजी आने की संभावना है। गोल्ड को इन्फ्लेशन और करेंसी में उतार-चढ़ाव के खिलाफ एक हेज माना जाता है। फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट बढ़ाने पर भी गोल्ड के प्राइस पर असर पड़ सकता है।



सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।