Get App

Gold Price: सोना वायदा में आई तेजी, जानें आज का भाव

आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में बढ़त आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2021 पर 12:28 PM
Gold Price: सोना वायदा में आई तेजी, जानें आज का भाव

Gold Price: आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में बढ़त आई। एमसीएक्स पर 2 जुलाई को सोना वायदा 0.33 फीसदी बढ़कर 47,195 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी वायदा 0.33 फीसदी बढ़कर 69,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब नौ हजार रुपये नीचे है।

वैश्विक बाजार में कीमत


वैश्विक बाजारों में हाजिर सोने का दाम 0.1 फीसदी गिरकर 1,777.17 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिकी सोना 0.2 फीसदी नीचे 1,778.10 डॉलर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी बढ़कर 26.14 डॉलर प्रति औंस पर थी, पैलेडियम 0.5 फीसदी गिरकर 2,761.69 डॉलर प्रति औंस और प्लैटिनम 0.6 फीसदी गिरकर 1,082.58 डॉलर प्रति औंस पर।
 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें