Get App

Gold Price Today: करवाचौथ से पहले रिकॉर्ड हाई पर सोना, 10 ग्राम सोने का रेट 79,350 रुपये के पार

Gold Price Today: राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 79,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया है। करवाचौथ से पहले गुरुवार को डिमांड बढ़ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 450 रुपये की तेजी के साथ एक नये रिकॉर्ड स्तर 79,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2024 पर 6:57 PM
Gold Price Today: करवाचौथ से पहले रिकॉर्ड हाई पर सोना, 10 ग्राम सोने का रेट 79,350 रुपये के पार
Gold Price Today: राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 79,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया है।

Gold Price Today: राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 79,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया है। करवाचौथ से पहले गुरुवार को डिमांड बढ़ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 450 रुपये की तेजी के साथ एक नये रिकॉर्ड स्तर 79,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बुधवार को पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 450 रुपये चढ़कर 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। हालांकि, चांदी 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

कारोबारियों ने कहा कि त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए लोकल ज्वैलरी सेलर्स की लिवाली बढ़ने और वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी से सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के वायदा कारोबार में दिसंबर डिलिवरी वाला सोने का अनुबंध 77,019 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

हालांकि, दिसंबर डिलिवरी वाला चांदी का अनुबंध 181 रुपये या 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92,002 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।एशियाई बाजार में कॉमेक्स सोना वायदा 0.43 प्रतिशत बढ़कर 2,703 डॉलर प्रति औंस हो गया। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एक्सपर्ट मानव मोदी ने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और प्रमुख केंद्रीय बैंकों के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के कारण सर्राफा में बढ़त रही जिससे सोना रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर बढ़ गया। साथ ही भू-राजनीतिक संघर्षों से सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने को समर्थन मिला। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी वायदा भाव 0.15 प्रतिशत गिरकर 31.93 डॉलर प्रति औंस रह गया।

इंदौर में सोने के दाम में आई बढ़ोतरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें