आज ₹1 लाख का सोना खरीदा, तो 2036 में कितने हो जाएंगे दाम? जानें 10 साल के रिटर्न का पूरा कैलकुलेशन

Gold Investment Return: आज सोने में किया गया निवेश आने वाले 10 सालों में आपको मालामाल कर सकता है। पिछले एक दशक में 18.6% के शानदार CAGR रिटर्न देने वाली सोने की कीमतें 2036 तक नए रिकॉर्ड बना सकती हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुमानों के मुताबिक, आज ₹1 लाख का निवेश भविष्य में लाखों का मुनाफा दे सकता है। जानिए ये 5 सिनेरियो

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 12:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले एक दशक में 18.6% के शानदार CAGR रिटर्न देने वाली सोने की कीमतें 2036 तक नए रिकॉर्ड बना सकती हैं

Gold Investment Return Projections 2036: भारतीय परिवारों में सोने को हमेशा से सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। पिछले कुछ सालों में सोने की कीमतों में जिस तरह की तेजी आई है, उसके बाद निवेशकों के मन में यह सवाल आता है कि अगर आज सोने में ₹1 लाख का निवेश किया जाए, तो 10 साल बाद यह बढ़कर कितना हो जाएगा? वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों और पिछले ट्रेंड्स के आधार पर आइए आपको बताते हैं कि आने वाले 10 सालों में सोना आपको कितना रिटर्न दे सकता है।

पिछले 10 सालों में कैसा रहा सोने का प्रदर्शन?

भविष्य देखने से पहले यह जानना जरूरी है कि बीते एक दशक में सोने ने कितनी छलांग लगाई है:


साल 2016 में भाव: 10 ग्राम 24-कैरेट सोने की औसत कीमत करीब ₹28,623 थी।

साल 2026 में भाव: बढ़कर लगभग ₹1,53,250 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।

10 साल का CAGR: पिछले 10 वर्षों में सोने ने करीब 18.6% का CAGR रिटर्न दिया है, यानी कीमतें लगभग 5.35 गुना बढ़ चुकी हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, 2025 में भी सोने ने 60% से ज्यादा का रिटर्न दिया था।

₹1 लाख के निवेश पर 2036 में कितना मिलेगा रिटर्न?

यह साफ है कि पिछले 10 साल का 18.6% रिटर्न आगे भी मिले, यह जरूरी नहीं है। आइए वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के लॉन्ग-एपेक्टेड रिटर्न (GLTER) मॉडल और अन्य अनुमानों के आधार पर देखते हैं कि आज किए गए ₹1 लाख के निवेश की वैल्यू 2036 में क्या होगी:

5.2% का रूढ़िवादी रिटर्न (GLTER मॉडल): वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का मॉडल 2025 से 2040 के बीच औसतन 5.2% सालाना रिटर्न का अनुमान लगाता है। इस हिसाब से 2036 में कुल वैल्यू करीब ₹1.66 लाख हो जाएगी। यानी ₹1 लाख पर करीब ₹66,000 का शुद्ध मुनाफा होगा।

8% का औसत वार्षिक रिटर्न: 2036 में कुल वैल्यू: लगभग ₹2.16 लाख (करीब ₹1.16 लाख का मुनाफा)।

10% का वार्षिक रिटर्न: 2036 में कुल वैल्यू: लगभग ₹2.60 लाख (करीब ₹1.60 लाख का मुनाफा)।

12% का वार्षिक रिटर्न: 2036 में कुल वैल्यू: लगभग ₹3.10 लाख (करीब ₹2.10 लाख का मुनाफा)।

अगर पिछला 18.6% रिटर्न दोहराया: अगर पिछले दशक की रफ्तार बरकरार रही, तो आपका ₹1 लाख का निवेश 2036 में बढ़कर सीधे ₹5.50 लाख तक पहुंच सकता है। वैसे यह सिर्फ एक गणितीय अनुमान है, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

सोने की कीमतों को तय करने वाले ग्लोबल कारक

सोने की चाल किसी एक नियम से नहीं चलती, बल्कि यह कई अंतरराष्ट्रीय कारकों पर निर्भर करती है:

  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े फैसले।
  • डॉलर इंडेक्स की मजबूती और महंगाई के आंकड़े।
  • भू-राजनीतिक तनाव और केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की भारी खरीदारी।

फिजिकल गोल्ड बनाम डिजिटल गोल्ड

अगर आप ₹1 लाख का सोना खरीदकर 10 साल के लिए छोड़ते हैं, तो यह ध्यान रखना जरूरी है कि फिजिकल सोना (जेवर या सिक्के) खरीदने पर आपको 3% GST, मेकिंग चार्ज, वेस्टेज और ज्वेलर्स के बाय-बैक मार्जिन का नुकसान उठाना पड़ता है, जो आपके वास्तविक रिटर्न को कम कर देता है।

शुद्ध निवेश के उद्देश्य से सोना खरीदने वाले लोग फिजिकल ज्वेलरी की बजाय गोल्ड ETFs या गोल्ड म्यूचुअल फंड जैसे विकल्पों पर विचार कर सकते हैं, जहाँ लागत कम होती है और शुद्धता की कोई टेंशन नहीं होती।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।