Gold Prices: ऑल टाइम हाई पर सोने का भाव, 64,300 पर पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Prices: देश में सोने का भाव अपने ऑल टाइम पर कारोबार कर रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमतें 450 रुपये बढ़कर 64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं

अपडेटेड Dec 04, 2023 पर 9:11 PM
Gold Rate: ऑल टाइम हाई पर पहुंचा गोल्ड रेट।

Gold Prices: देश में सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमतें 450 रुपये बढ़कर 64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। पिछले कारोबार में कीमती धातु 63,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, चांदी 80,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी आई और विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बाद यह 450 रुपये की तेजी के साथ 64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना बढ़त के साथ 2,077 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी गिरावट के साथ 25.40 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर थी।

कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,077 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 6 अमेरिकी डॉलर अधिक है। गांधी ने कहा कि मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के कारण कॉमेक्स सोना सोमवार को एक नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। ये एशियाई कारोबारी घंटों में 2,146 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के इंट्रा-डे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।


Bajaj Group का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ के पार, इस क्लब में शामिल होने वाला पांचवां बिजनेस हाउस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।