Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 800 रुपये के उछाल के साथ 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह सोने का नया रिकॉर्ड स्तर है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 900 रुपये के उछाल के साथ 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। बीते कारोबारी सत्र में यह 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
