Gold Price Today: बुधवार 25 सितंबर को ये रहा सोने का भाव, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट
Gold Rate Today In India: 24 कैरेट सोने का भाव 76,500 रुपये के स्तर को पार कर गया है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, कोलकाता जैसी जगहों पर 22 कैरेट सोने का भाव 70,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है
MoneyControl News
अपडेटेड Sep 25, 2024 पर 8:07 AM
Gold Rate Today In India: सोने का भाव 76,500 रुपये के स्तर को पार कर गया है।
Gold Rate Today In India: 24 कैरेटसोने का भाव 76,500 रुपये के स्तर को पार कर गया है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, कोलकाता जैसी जगहों पर 22 कैरेट सोने का भाव 70,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में दाम बढ़ने का असर घरेलू मार्केट में भी दिख रहा है। 25 सितंबर 2024 को गोल्ड का रेट 400 रुपये तक चढ़ा है। सिल्वर का रेट 92,900 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी के दाम में आज कोई बदलाव नहीं आया। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि ये एक लाख रुपये के स्तर को पार कर सकता है। चेक करें देश के 15 बड़े शहरों में गोल्ड का रेट।
दिल्ली में आज का सोने का भाव
24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 76,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 70,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
नोएडा में आज सोने का भाव
24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 76,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 70,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
गाजियाबाद में आज का सोने का भाव
24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 76,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 70,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज सोने का भाव
लखनऊमें 24 कैरेट सोने की कीमत 76,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 70,160 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
जयपुर में आज का सोने का भाव
जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 76,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 70,160 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
पटना में आज का सोने का भाव
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 76,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 70,060 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
भुवनेश्वर में आज का सोने का भाव
भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने की कीमत 76,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 70,010 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
मुंबई में आज का सोने का भाव
24 कैरेट सोने की कीमत 76,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज सोने का भाव
कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 76,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 70,010 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट
शहर
22 कैरेट सोने का आज का भाव
24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली
70,160
76,520
मुंबई
70,010
76,160
अहमदाबाद
70,060
76,420
चेन्नई
70,010
76,370
कोलकाता
70,010
76,160
गुरुग्राम
70,160
76,520
लखनऊ
70,160
76,520
बेंगलुरु
70,010
76,160
जयपुर
70,160
76,520
पटना
70,060
76,420
भुवनेश्वर
70,010
76,160
हैदराबाद
70,010
76,160
मंगलवार को इस रेट पर बंद हुआ सोने का भाव
विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव मंगलवार को 76,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। सोमवार को सोना छह महीने के अंतराल के बाद 76,950 रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। उन्होंने कहा कि पीली धातु ने इससे पहले इस साल 22 मार्च को 76,950 रुपये का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। औद्योगिक उपभोक्ताओं की ताजा मांग के कारण चांदी भी मजबूत होकर 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 76,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा