Gold Price Today: इंदौर में महंगा हुआ सोना-चांदी, चेक करें लेटेस्ट गोल्ड रेट

Gold Price Today: आज 1 अगस्त 2024 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। देशभर में सोने और चांदी के भाव में बढ़ोतरी के साथ ही निवेशकों के बीच हलचल मच गई है। सोने और चांदी की कीमतों में आई इस तेजी का मुख्य कारण..

अपडेटेड Aug 01, 2024 पर 7:57 PM
आज 1 अगस्त 2024 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली।

Gold Price Today: आज 1 अगस्त 2024 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। देशभर में सोने और चांदी के भाव में बढ़ोतरी के साथ ही निवेशकों के बीच हलचल मच गई है। सोने और चांदी की कीमतों में आई इस तेजी का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में हुई उछाल है। ऐसे में निवेशकों के लिए यह समय सोने और चांदी में निवेश करने का सही मौका हो सकता है।

इंदौर में सोने और चांदी के भाव:

इंदौर के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में 350 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई और यह 71,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं, चांदी के भाव में 500 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई और यह 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। चांदी सिक्के की कीमत 900 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

दिल्ली में सोने का भाव:


दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,980 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 64,160 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इस बढ़ोतरी के चलते सोने की कीमत में लगभग 600 रुपये का उछाल देखा गया है।

मुंबई में सोने का भाव:

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 69,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 64,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां भी सोने के भाव में तेजी देखी गई है।

अहमदाबाद में सोने का भाव:

अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 69,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 64,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 64,210 70,050
कोलकाता 64,010 69,830
गुरुग्राम 64,160 69,880
लखनऊ 64,160 69,880
बेंगलुरु 64,010 69,830
जयपुर 64,160 69,880
पटना 64,060 69,880
भुवनेश्वर 64,010 69,830
हैदराबाद 64,010 69,830

बुधवार को इस भाव पर लोकल बुलियन मार्केट में बंद हुआ गोल्ड

घरेलू मांग तथा वैश्विक रुख से संकेत लेकर दिल्ली के लोकल सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 350 रुपये की तेजी के साथ 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि दूसरी ओर चांदी की कीमत 1,100 रुपये के उछाल के साथ 85,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसका पिछला बंद भाव 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस बीच 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 350 रुपये बढ़कर 71,600 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसका पिछला बंद भाव 71,250 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

LPG Price 1 August: महंगा हुआ सिलेंडर, सरकार ने दिया झटका! ये है एलपीजी सिलेंडर के न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।