Gold Price Today: बीते हफ्ते 3600 रुपये सस्ता होने के बाद आज 400 रुपये महंगा हुआ सोना, चेक करें 18 अक्टूबर का सोने का भाव

Gold Price Today: बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में 3600 रुपये कि गिरावट आई थी लेकिन आज सोना 400 रुपये महंगा हुआ है। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के साथ साथ ज्वैलर्स और रिटेल कारोबारियों की चालू शादी-विवाह के मौसम के लिए खरीदारी बढ़ने से सोमवार को..

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 6:42 PM
Gold Price Today: बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में 3600 रुपये कि गिरावट आई थी लेकिन आज सोना 400 रुपये महंगा हुआ है।

Gold Price Today: बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में 3600 रुपये कि गिरावट आई थी लेकिन आज सोना 400 रुपये महंगा हुआ है। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के साथ साथ ज्वैलर्स और रिटेल कारोबारियों की चालू शादी-विवाह के मौसम के लिए खरीदारी बढ़ने से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी लौटी। लोकल बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना चार दिन की गिरावट के सिलसिले को तोड़ते हुए 400 रुपये बढ़कर 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को को सोना 77,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। शुक्रवार को बुलियन मार्केट गुरु नानक जयंती के कारण बंद था।

चांदी का प्राइस

चांदी भी 1,810 रुपये चढ़कर 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि गुरुवार को इसका भाव 90,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 1.23 प्रतिशत बढ़कर 30.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 400 रुपये उछलकर 77,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 76,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि शादी-ब्याह के मौसम की मांग के अलावा सोने के मजबूत वैश्विक रुख ने सोने की की कीमतों पर असर डाला। शुक्रवार को ‘गुरु नानक जयंती’ के उपलक्ष्य में स्थानीय सर्राफा बाजार बंद थे।


क्यों आज महंगा हुआ सोना

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने में जोरदार तेजी रही। इस भू-राजनीतिक जोखिम ने सोने की कीमतों को बढ़ावा दिया, क्योंकि निवेशकों ने सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की ओर रुख किया।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव

एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स सोना वायदा 25.20 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,595.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा की वीकेंड पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों ने कुछ निवेश प्रवाह को बढ़ावा दिया, जिससे कीमती धातु का कारोबार सकारात्मक रुख के साथ शुरू हुआ। गांधी ने कहा कि चालू शादी-ब्याह के मौसम के कारण भारत में रिटेल डिमांड में सुधार होने की संभावना है।

इंदौर में सोने, चांदी के भाव चढ़े

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में सोमवार को‌ सोना 600 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 500 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी शनिवार की तुलना में हुई। कारोबारियों के अनुसार ये रहा इंदौर में सोने-चांदी का भाव।

सोना 76900 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 91000 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का 1125 रुपये।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।