Gold Price Today: दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान में आज क्या रहा सोने का भाव, चेक करें दाम

Gold Price Today: सोने का भाव में तेजी बनी हुई है। देश के ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 82,200 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 75,200 के ऊपर ट्रेड कर रहा है।

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 8:40 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: यहां जानें आज 24 जनवरी 2024 को क्या रहा सोने का भाव।

Gold Price Today: सोने का भाव में तेजी बनी हुई है। देश के ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 82,200 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 75,200 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। यहां जानें दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों में शुक्रवार 24 जनवरी 2025 को क्या रहा सोने का भाव।

22 कैरेट गोल्ड का दाम

देश में 22 कैरेट सोने का रेट 75,000 रुपये से ऊपर है, जो ज्वैलरी खरीदने वालों को सीधे प्रभावित करता है। ज्यादातर ज्वैलरी 22 कैरेट सोने से ही बनाई जाती है, इसलिए इसके दाम बढ़ने पर ज्वैलरी की कीमतें भी बढ़ जाती हैं। इससे सोना खरीदना महंगा हो जाता है।


24 जनवरी 2025 को महंगी हुई चांदी

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 96,500 रुपये पर है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है।

बीते छह महीने में सोने ने दिया कितना रिटर्न?

 23 जुलाई 2024 को बजट पेश होने से पहले सोने की कीमत 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। बजट में सरकार ने सोने पर कस्टम ड्यूटी घटाई, जिससे इसकी कीमत 6,500 रुपये कम होकर करीब 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। हालांकि, छह महीने बाद सोने की कीमतें फिर से बढ़ने लगी हैं और अपने पुराने स्तर की ओर लौट रही हैं। बीते छह महीनों में सोने से निवेशकों को लगभग शून्य रिटर्न मिला है।

 

24 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 75,400 82,240
नोएडा 75,400 82,240
गाजियाबाद 75,400 82,240
जयपुर 75,400 82,240
गुड़गांव 75,400 82,240
लखनऊ 75,400 82,240
मुंबई 75,250 82,090
कोलकाता 75,250 82,090
पटना 75,300 82,140
अहमदाबाद 75,300 82,140
भुवनेश्वर 75,250 82,090
बेंगलुरु 75,250 82,090

सोने की कीमत कैसे तय होती है ?

भारत में सोने की कीमत कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम, रुपये और डॉलर का एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क और देश में सोने की मांग-सप्लाई। शादी और त्योहारों के सीजन में सोने की मांग बढ़ने से इसके दाम भी बढ़ जाते हैं। साथ ही, न्यूयॉर्क और लंदन जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतें भी भारत की कीमतों को सीधे प्रभावित करती हैं।

सोने-चांदी का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।