Get App

Gold Price Today: आज 24 जनवरी को सस्ता हुआ सोना, चेक करें कितना कम हुआ गोल्ड का दाम

Gold Price Today: शुक्रवार 24 जनवरी 2025 को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड ऊंचाई से कुछ नीचे आ गईं। सोने के भाव में लगातार आ रही तेजी को आज ब्रेक लग गया है। सुबह सोने के भाव फ्लैट खुले और शुरुआत में कल के दाम पर ही ट्रेड करते नजर आए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2025 पर 10:58 AM
Gold Price Today: आज 24 जनवरी को सस्ता हुआ सोना, चेक करें कितना कम हुआ गोल्ड का दाम
Gold Price: आज सोने का भाव कम हुआ है। यहां चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट।

Gold Price Today: शुक्रवार 24 जनवरी 2025 को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड ऊंचाई से कुछ नीचे आ गईं। सोने के भाव में लगातार आ रही तेजी को आज ब्रेक लग गया है। सुबह सोने के भाव फ्लैट खुले और शुरुआत में कल के दाम पर ही ट्रेड करते नजर आए। लेकिन वैश्विक बाजारों की कमजोरी का असर भारतीय बाजारों पर भी नजर आने लगा। सोने के भाव में गिरावट आने लगी। निवेशक अब अमेरिका के PMI डेटा और ट्रेड पॉलिसी को लेकर नई पॉलिसी साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम

24 कैरेट सोना अपनी शुद्धता और क्वालिटी के लिए जाना जाता है। वहीं, 22 कैरेट सोना अपनी मजबूती और खूबसूरती के कारण ज्वैलर्स की पहली पसंद रहता है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव प्रमुख शहरों में 82,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का 75,240 रुपये रहा। गुरुवार को सोने का भाव अपनी रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा था।

दिल्ली और मुंबई में सोने के दाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें